April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गुरुवार को ईजड़ा व पोखरी में ‘जन-जन की सरकार’ शिविर

गुरुवार को ईजड़ा व पोखरी में ‘जन-जन की सरकार’ शिविर

**23 विभागों की सेवाएं, लाभार्थी मौके पर पाएं योजनाओं का लाभ**

चंपावट, 28 जनवरी। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत 29 जनवरी को विकासखंड पाटी (न्याय पंचायत कमलेख) के पोखरी धुनाघाट व बराकोट (न्याय पंचायत रैघाट) के ईजड़ा में बहुउद्देशीय शिविर लगेंगे। 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक चल रहे इस अभियान में ग्रामीणों को 23 विभागों की सेवाएं मिलेंगी।

**शिविर का विवरण:**

| पोखरी, धुनाघाट (पाटी ब्लॉक) | 29 जनवरी (बुधवार) | राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पोखरी |
| ईजड़ा (बराकोट ब्लॉक) | 29 जनवरी (बुधवार) | पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज, इंद्रपुरी |

**ये सेवाएं होंगी उपलब्ध:**
– राजस्व, पंचायती राज, कृषि, पेयजल, समाज कल्याण, महिला बाल विकास
– उद्यान, सहकारिता, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन
– ग्राम्य विकास, कौशल विकास, बैंकिंग, खाद्य आपूर्ति, सैनिक कल्याण आदि (कुल 23 विभाग)

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर योजनाओं का लाभ दिलाने व शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों से अपील की— अधिक संख्या में आएं, त्वरित समाधान पाएं।

शेयर करे