September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कठाड़-कमैला में डीएम की चौपाल, पेयजल,प्रमाण पत्र सहित तमाम समस्याओं का त्वरित निस्तारण

Dukan Ad
Dukan Ad

कठाड़-कमैला में डीएम चौपाल, पेयजल-प्रमाण पत्र समस्याओं का त्वरित निस्तारण
चम्पावत 23 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विकासखंड चम्पावत के कठाड़-कमैला गांवों में चौपाल लगाई।
ग्रामीणों के बीच बैठकर शिकायतें सुनीं और त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।
पेयजल समस्या पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन से सभी टोलों तक शुद्ध पानी पहुंचाने को कहा। नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण शीघ्र शुरू करने के आदेश भी जारी हुए।
कमैला के केशव दत्त व कुंती देवी को आय प्रमाण-पत्र तत्काल जारी करने के निर्देश। पार्वती देवी को जन्म प्रमाण-पत्र बनवाकर पेंशन दिलाने को कहा। युवाओं की खेल मैदान, लाइब्रेरी, ओपन जिम व क्रिकेट किट की मांग पर पटवारी को भूमि चिन्हांकन, बीडीओ को जिम स्थापना व नेटवर्क मजबूत करने के आदेश दिए।
स्वास्थ्य-रोजगार समस्याओं पर कार्रवाई कुंदन सिंह महर की स्वास्थ्य व सरिता देवी की रोजगार शिकायत पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
ग्रामीण जनसुनवाई से संतुष्ट नजर आए।बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित इस दौरान खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, ग्राम प्रधान पारस महर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करे