ऋषेश्वर महादेव मंदिर में सीएम संस्कृति संवर्धन किट भेंट, नशा मुक्त अभियान को मिली नई गति
चम्पावत 23 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान को मजबूत करने को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज शुक्रवार को बसंत पंचमी की शुभ अवसर पर ऋषेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी को संस्कृति संवर्धन किट भेंट की।
इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की गई।
संस्कृति से युवा भविष्य संवरेगा
जिलाधिकारी ने कहा कि “मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान” व “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त देवभूमि” कार्यक्रमों से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुस्तकें व वाद्य यंत्रों वाली किट का वितरण धार्मिक स्थलों पर हो रहा है, जो समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है। जनसहभागिता से नशा मुक्त वातावरण बनाया जाएगा।
नदी संरक्षण व स्वच्छता पर निर्देश
मंदिर परिसर के निरीक्षण में डीएम ने लोहावती नदी के संरक्षण व नगर क्षेत्र में एफएसटीपी प्लान को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला प्रशासन निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है।
बड़ी संख्या में लोग उपस्थित
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सतीश पांडे समेत अधिकारी-गण मौजूद रहे।

More Stories
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता
जेई का स्थानांतरण रद होने पर भड़के ग्राम प्रधान, 50 से अधिक ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
भारी बारिश के बीच भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प प्रदर्शन