June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

थली-बरदोली से पंचबलिया मंदिर सड़क का कटान कार्य शुरू, 70 से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे

थली-बरदोली से पंचबलिया मंदिर सड़क का कटान कार्य शुरू, 70 परिवार लाभान्वित होंगे।
चंपावत ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में थली-बरदोली से पंचबलिया मंदिर तक वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का कटान कार्य शुरू हो गया। ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विकास का नया द्वार
ब्लॉक प्रमुख अंचल बोहरा ने कहा कि एक किलोमीटर लंबी इस सड़क से 70 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। थली-बरदोली क्षेत्र में अब आवागमन आसान होगा। उन्होंने इसे केवल सड़क नहीं, बल्कि लोगों के लिए विकास का मार्ग बताया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तुलसी जोशी, डॉक्टर भुवन चंद्र जोशी, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह महर, केसर सिंह, विष्णु दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त, आनंद बल्लभ, पूरन सिंह बोहरा, संजय भट्ट, अशोक बोहरा, पप्पू देऊपा, मोनू भट्ट, सतीश चंद्र भट्ट, पूरन सिंह, हीरा बल्लभ, दान सिंह, त्रिलोक जोशी, मदन सावंत, नीरज जोशी, कमला देवी, पुष्पा देवी, प्रेमा देवी, गीता देवी, दीपा देवी, नंदिनी महर, ज्योति महर समेत सभी ग्रामवासी मौजूद रहे ।

शेयर करे