June 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात

बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
चम्पावत ।
लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल के समीप बुधवार सुबह हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस दुर्घटना में चालक स्वाला बड़ोली निवासी बेनीराम थ्वाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत चालक के पुत्र से दूरभाष पर वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया। वह दिवंगत चालक के पैतृक गांव स्वाला बड़ोली पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है तथा शासन स्तर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बेनीराम थ्वाल की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

शेयर करे