June 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले

बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
स्वाला बड़ोली पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
चम्पावत, संवाददाता। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल के समीप उत्तराखंड परिवहन निगम की बस दुर्घटना में चालक बेनीराम थ्वाल के निधन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी दिवंगत चालक के पैतृक गांव स्वाला बड़ोली पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि बेनीराम थ्वाल का असामयिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत चालक की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार को इस कठिन समय में जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

डीएम ने कहा कि शासन स्तर से मिलने वाली सभी अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह हुई बस दुर्घटना में चालक बेनीराम थ्वाल की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

शेयर करे