June 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बस का ब्रेक फेल होने पर चालक ने दिखाई बहादुरी, 34 यात्रियों की जान बचाकर खुद गंवाई जान

ब्रेक फेल होने पर चालक ने दिखाई बहादुरी, 34 यात्रियों की जान बचाकर खुद गंवाई जान
संवाददाता लोहाघाट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एमजे होटल के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस संख्या यूके07पीए-3122 का अचानक ब्रेक फेल हो गया। बस चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए अनियंत्रित बस को सड़क किनारे दीवार से टकरा दिया, जिससे बस में सवार 34 यात्रियों की जान बच गई। हालांकि इस दौरान चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चालक बेनीराम बस को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। बस को दीवार से टकराने के दौरान वह वाहन से छिटककर अगले पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की सहायता से बस को उठाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे में बस में सवार सभी 34 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। चालक की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।
वहीं जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने राहत बचाव कार्य में मदद की और एंबुलेंस के साथ पोस्टमार्टम हाउस तक शव को लेकर गए परिजनों को ढाढस बधाया ।
टनकपुर डिपो के कटारी बस रोडवेज बस संख्या यूके07पीए-3122 बताया जा रहा है कि बहुत पुरानी थी और ओवर माइलेज थी बस की हालत देखकर ही बताया जा सकता है कि बस की समय पर सर्विसिंग भी नहीं हो रहे थी। बस के अंदर अधिकांश पार्ट्स टूटे हुए जुगाड़ में फिट किए गए थे। यात्रियों ने भी बताया कि बस चालक ने काफी बहादुरी दिखाई लेकिन खटारी बस के आगे वह भी हार गए लेकिन 34 लोगों की जान बचा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और बस की खराब हालत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

शेयर करे