राइकोटमहर व मल्ला बापरू में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर : 1300 से ज्यादा लोग लाभान्वित
डीएम मनीष कुमार के निर्देशन में ग्रामीण समस्याओं का त्वरित निपटारा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत चम्पावत जिले के राइकोटमहर व मल्ला बापरू में बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए। इनमें 1300 से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।न्याय पंचायत कोलीढेक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राइकोटमहर में डीएम मनीष कुमार ने शिविर की अध्यक्षता की।
यहां 1021 लोगों ने भाग लिया। अधिकांश शिकायतें मौके पर ही निपटाई गईं।विभागवार लाभार्थी : राजस्व (16), ग्रामीण विकास (13), पंचायती राज (53), उद्यान (18), चिकित्सा (284), आयुष-होमियोपैथी (222), पशुपालन (73), डेयरी (37), सेवायोजन (26), मत्स्य (6), आपदा (66), श्रम (6)। कुल 913 लाभार्थी।19 यूसीसी व आधार कार्ड प्रकरणों पर कार्रवाई।डीएम ने पेयजल, सड़क, सोलर लाइट, स्कूल उच्चीकरण व शौचालय समस्याओं पर तत्काल निर्देश दिए।दूसरे शिविर में अपर डीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने ग्राम पंचायत मल्ला बापरू के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर अध्यक्षता की। 610 लोगों ने हिस्सा लिया।
विभागवार लाभ : खाद्य-पदार्थ (20), राजस्व (43), समाज कल्याण (15), उद्यान (25), कृषि (36), स्वास्थ्य (60), आयुष-होमियोपैथी (101), ग्रामीण विकास (32), बाल विकास (38), सेवायोजन (18)।99 प्रमाणपत्र जारी, 15 यूसीसी-आधार प्रकरण निपटाए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, सुभाष बगौली, सतीश पांडेय, जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुडिया, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, उप जिलाधिकारी नीतू डांगर, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता कैलाश पांडे सहित अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
राइकोटमहर व मल्ला बापरू में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर : 1300 से ज्यादा लोग लाभान्वित

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार