भारी बारिश की चेतावनी, शनिवार को स्कूल-अंगनबाड़ी केंद्र बंद
चम्पावत 23 जनवरी 2026। भारी बारिश व आपदा जोखिम के मद्देनजर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिले भर के सभी सरकारी-निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 24 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया।
छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। भारी वर्षा से भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव व नदी-नालों में उफान की आशंका है। डीएम ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र भी प्रभावित रहेंगे। जिलाधिकारी ने शैक्षणिक व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालयों में उपस्थित रहें। आपदा स्थिति में समन्वय बनाए रखा जाए। जिला आपदा प्रबंधन टीम तैयार रहेगी।

More Stories
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल