April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

NUJ ने newsworld24india.com और भूपेश छिमवाल पर लगाए झूठी खबरें फैलाने के आरोप, कई जिलों में दर्ज की शिकायतें

NUJ ने newsworld24india.com और भूपेश छिमवाल पर लगाए झूठी खबरें फैलाने के आरोप, कई जिलों में दर्ज शिकायतें।
उत्तराखंड के प्रमुख पत्रकार संगठन नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) ने वेब न्यूज पोर्टल newsworld24india.com और इसके संचालक भूपेश छिमवाल पर निराधार, झूठी व भ्रामक खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने छिमवाल को पत्रकारिता का ‘कलंक’ बताते हुए पीत पत्रकारिता के जरिए संस्था को बदनाम करने और समाज को प्रदूषित करने का दोषी ठहराया। एनयूजे ने ऐसी ‘फेसबुकिया पत्रकारिता’ करने वालों को सबक सिखाने के लिए हरसंभव कानूनी कार्रवाई करने का ऐलान किया है।राज्यभर में दर्ज नामजद शिकायतेंएनयूजे की विभिन्न जिला इकाइयों ने भूपवाल के खिलाफ उत्तराखंड के कई थानों में शिकायतें दर्ज कराई हैं। संगठन ने आरोपी व उसके पोर्टल पर त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगे। इसके अलावा, न्यायालय में अलग से मानहानि का मुकदमा दायर करने की घोषणा भी की गई है।नैनीताल: मुखानी थाने में प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी की तहरीर।अल्मोड़ा: प्रदेश महासचिव गोपालदत्त गुरूरानी की शिकायत।पौड़ी: जिलाध्यक्ष जसपाल नेगी की एफआईआर के लिए तहरीर।हरिद्वार: सिडकुल थाने में जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या और कनखल थाने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार की शिकायतें।पुराने मामले: रंगदारी और मानहानि के मुकदमेभूपेश छिमवाल के खिलाफ रुद्रपुर (उधमसिंह नगर) में पहले से 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। यह शिकायत अडानी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड के सर्किल हेड हरीश तिवारी ने कराई थी। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, साजिश, गलत तरीके से रोकना, चोट पहुंचाना व शांति भंग करने जैसे आरोप हैं।इसके अतिरिक्त, एनयूजे के अनुसार, छिमवाल पर झूठी खबरें छापकर संगठन व अध्यक्ष को बदनाम करने का मानहानि मुकदमा पिछले दो वर्षों से हरिद्वार कोर्ट में धारा 499/500 के तहत चल रहा है।

शेयर करे