डीएम मनीष कुमार की संवेदनशील पहल: 50 वर्षीय मोती देवी को लगा कृत्रिम पैर
चम्पावत, 20 जनवरी
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की बदौलत ग्राम सुतेड़ा की 50 वर्षीय मोती देवी को नया जीवन मिला। जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल से उन्हें कृत्रिम पैर लग गया।7 जनवरी को न्याय पंचायत वल्सों के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मोती देवी पत्नी पूरन सिंह ने डीएम के समक्ष पैर की समस्या बताई।
2020 से अज्ञात कारणों से उनका एक पैर कट गया था। चलना-फिरना मुश्किल हो गया था।मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए डीएम मनीष कुमार ने समाज कल्याण विभाग से तत्काल समन्वय कर उधम सिंह नगर से कृत्रिम पैर मंगवाया। मंगलवार को रुद्रपुर की विशेषज्ञ टीम ने उनके घर जाकर पैर सफलतापूर्वक लगाया।
टीम ने अतिरिक्त कृत्रिम पैर के साथ नी-कैप व स्क्रू जैसे सहायक उपकरण भी दिए। डीएम ने एसडीएम को आर्थिक सहायता के निर्देश दिए, ताकि मोती देवी का पुनर्वास आसान हो।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चम्पावत में यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल रही है। मोती देवी ने डीएम का आभार जताया।
डीएम मनीष कुमार की संवेदनशील पहल: 50 वर्षीय मोती देवी को लगा कृत्रिम पैर

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम