September 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

802 ग्राम चरस बरामद एसओजी व थाना पाटी टीम की साझा कार्रवाई, संदिग्ध फरार

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत पुलिस ने सीएम धामी के संकल्प को दिया बल,
802 ग्राम चरस बरामद एसओजी व थाना पाटी टीम की साझा कार्रवाई, संदिग्ध फरार

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई है। मंगलवार को एसओजी व थाना पाटी पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान 802 ग्राम अवैध चरस बरामद कर बड़ा खुलासा किया।क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में गरसाड़ी से आगे गर्शलेख प्राइमरी स्कूल के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या एचआर 72 ई 3303 पर सवार चालक ने पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जैकेट, टोपी व मोटरसाइकिल छूट गई। जांच में लाल-पीली जैकेट की बायीं जेब से पीले थैले में भरी 802 ग्राम चरस बरामद हुई।थाना पाटी में संदिग्ध चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। एसपी अजय गणपति ने समस्त थानाध्यक्षों व एसओजी प्रभारियों को तस्करों पर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
♦ बरामदगी विवरण802 ग्राम अवैध चरसमोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर: एचआर 72 ई 3303
♦ गिरफ्तारी टीम
एसआई कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजीउ0नि0 ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष पाटीएचसी 55 ललित कुमार, एसओजीसी 19 ललित कुमार, एसओजीसी 383 राज कुमार, एसओजीएचसी रमेश नाथ

अपील: उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए जन सहयोग जरूरी है। आसपास नशीले पदार्थों का व्यापार या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो टोल-फ्री नंबर 112 या नजदीकी थाने/चौकी पर सूचना दें।

शेयर करे