April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

13.85 करोड़ से बन रहे तहसील भवन का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

13.85 करोड़ से बन रहे तहसील भवन का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर
चम्पावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिला कलेक्ट्रेट के पास 13.85 करोड़ की लागत से बन रहे तहसील कार्यालय भवन का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता गिरीश पंत ने बताया कि 16 नाली भूमि पर अक्टूबर से शुरू यह कार्य 30 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की। कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
भवन परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में जलभराव न हो।डीएम ने कहा कि नया तहसील भवन बनने से नागरिकों को एक ही जगह बेहतर व सुगम सेवाएं मिलेंगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी व समय पर काम होगा। यह प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है।इस दौरान कार्यदायी संस्था के अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

शेयर करे