September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पटवारियों को क्षेत्र भ्रमण कर अवसंरचनाओं के निरीक्षण के निर्देश, डीएम ने राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर दिया

Dukan Ad
Dukan Ad

पटवारियों को क्षेत्र भ्रमण कर अवसंरचनाओं के निरीक्षण के निर्देश, डीएम ने राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर दिया
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में मासिक स्टाफ बैठक की अध्यक्षता की। अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों व पटल सहायकों समेत अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित वाद, राजस्व वसूली, खनन, अभियोजन व अन्य विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा हुई।डीएम ने न्यायिक व राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को न्यायालयों में नियमित उपस्थिति व लंबित वादों के अभियान चलाकर निस्तारण के निर्देश दिए। सभी मजिस्ट्रेटी जांचें शीघ्र पूरी करें व चरित्र सत्यापन में तेजी लाएं।
पटवारियों को क्षेत्र भ्रमण कर अवसंरचनाओं का निरीक्षण करने को कहा।जनकल्याण व पारदर्शिता पर बल देते हुए तहसील कार्यालयों में समयबद्ध सेवाओं व सेवा का अधिकार अधिनियम की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश दिए। अवैध खनन, ओवरलोडिंग, सड़क हादसों, अतिक्रमण पर छापेमारी जारी रखें व नशीले पौधों का विनाश सुनिश्चित करें।सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर फोन से संवाद कर समय से निस्तारण करें।
आपदा राहत कार्य, मुआवजा वितरण व भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन को तत्काल पूरा करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी चम्पावत अनुराग आर्या, टनकपुर आकाश जोशी, लोहाघाट नीतू डागर समेत तहसीलदार व पटल प्रभारी उपस्थित रहे।

शेयर करे