पाटी नगर पंचायत में बेसिक सुविधाओं को मजबूत करने पर डीएम की समीक्षा बैठक
पाटी। नवगठित नगर पंचायत पाटी में आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यालय भवन, फर्नीचर, मानव संसाधन और नागरिक सेवाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नगर पंचायत में सुचारू प्रशासन के लिए आवश्यक भवन, कार्यालय और अन्य सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि नई नगर पंचायत का लक्ष्य जनता को घर द्वार पर बेहतर सेवाएं देना है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन कार्यालय सहित सभी भवनों का निर्माण दिव्यांगजन अनुकूल बनाया जाए।
साथ ही, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु सभी पक्षों से समन्वय स्थापित करें।डीएम ने एबीसी सेंटर (पशु जन्म नियंत्रण), रजत जयंती पार्क और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने की योजना पर जोर दिया, ताकि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं में वृद्धि हो।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी नीतू डागर, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, अधिशासी अधिकारी कमल मेहता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पाटी नगर पंचायत में बेसिक सुविधाओं को मजबूत करने पर डीएम की समीक्षा बैठक

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम