बकोड़ा के कृष्ण सिंह को रेडक्रॉस ने भेंट किए कंबल-तिरपाल
DM जनता मिलन में लगाई थी गुहार
चम्पावत। आर्थिक रूप से कमजोर बकोड़ा गांव के कृष्ण सिंह को ठंड से बचाव के लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने कंबल व तिरपाल वितरित किए। सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने यह सहायता प्रदान की।
कृष्ण सिंह के मकान में हाल ही आग लगने से उनका पैर भी झुलस गया था। जनता मिलन में उठाई गुहार सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार के जनता मिलन कार्यक्रम में कृष्ण सिंह ने रहने की समस्या बताई। डीएम ने पीएम आवास योजना के तहत मकान निर्माण हेतु सीडीओ व बीडीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
रेडक्रॉस की त्वरित पहल कृष्ण सिंह की दयनीय स्थिति को देखते हुए रेडक्रॉस चेयरमैन ने ठंड से निपटने हेतु कंबल व तिरपाल उपलब्ध कराए। इस सहायता से ग्रामीण को अस्थायी राहत मिली। जिला प्रशासन व स्वयंसेवी संगठनों के समन्वय से जरूरतमंदों को मदद पहुंच रही है।

More Stories
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद