राहुल गांधी का न्योता: चिराग फर्त्याल परिवार समेत कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे
संगठन सृजन शिविर में 21 को दिन का भोजन एक साथ करेंगेचम्पावत। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित किया है।
21 जनवरी को चिराग अपने परिवार के साथ राहुल गांधी के निजी निमंत्रण पर वहां दिन के भोजन के लिए पहुंचेंगे।
राहुल गांधी ने चिराग फर्त्याल व उनके परिवार को विशेष रूप से बुलाया है ताकि वे सीधे उनसे बातचीत कर सकें। इस दौरान राहुल गांधी परिवार का हालचाल पूछेंगे और संगठन सृजन अभियान पर विचार-विमर्श होगा। चिराग ने इसे पार्टी के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया।
संगठन सृजन का महत्व
कुरुक्षेत्र में चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य स्थानीय नेताओं को मजबूत करना है। चिराग फर्त्याल का चयन इस दर्शाता है कि जिला स्तर के नेताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन मिलेगा। इससे चम्पावत कांग्रेस में उत्साह का संचार हुआ है।
राहुल गांधी का न्योता: जिला अध्यक्ष कांग्रेस चिराग फर्त्याल परिवार समेत कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार