70 करोड़ से बेलखेत से घाट तक राजमार्ग का होगा कायाकल्प
चम्पावत।
19 जनवरी 2026:
सीएम धामी के नेतृत्व में चम्पावत की सड़कों को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-09 के बेलखेत से घाट खंड के इम्प्रूवमेंट व मेंटेनेंस के लिए 70 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
इस पीबीएमसी योजना के तहत सड़क की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले डामरीकरण, क्रैश बैरियर, पैरापेट व सुरक्षा दीवारें बनेंगी।
कैट आईज, डेलीनीटर लगाकर रात में दृश्यता बढ़ेगी। नालियों की सफाई, छोटे पुलों-कलवर्ट की मरम्मत व सड़क संकेतक भी लगाए जाएंगे।जोशी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर फाइनल होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। इससे न केवल सड़क मजबूत बनेगी, बल्कि दुर्घटनाएं रुकेंगी, यातायात सुगम होगा।
पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीयों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।सीएम पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि से चम्पावत का समग्र विकास तेज होगा।
।इस पीबीएमसी योजना के तहत सड़क की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले डामरीकरण, क्रैश बैरियर, पैरापेट व सुरक्षा दीवारें बनेंगी। कैट आईज, डेलीनीटर लगाकर रात में दृश्यता बढ़ेगी। नालियों की सफाई, छोटे पुलों-कलवर्ट की मरम्मत व सड़क संकेतक भी लगाए जाएंगे।जोशी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर फाइनल होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
इससे न केवल सड़क मजबूत बनेगी, बल्कि दुर्घटनाएं रुकेंगी, यातायात सुगम होगा। पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीयों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।सीएम पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि से चम्पावत का समग्र विकास तेज होगा।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत