पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एनएसयूआई व पूर्व यूथ कांग्रेस महासचिव रजत वर्मा की माता का निधन
लंबी बीमारी से जूझते हुए सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका बीना वर्मा का निधन , नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
चंपावत। बाराकोट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व एनएसयूआई प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा पूर्व यूथ कांग्रेस महासचिव रजत वर्मा की पूज्य माता बीना वर्मा (पत्नी स्व. सुरेश लाल वर्मा) का बृहस्पतिवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका रही बीना वर्मा का अंतिम संस्कार शुक्रवार प्रातः रामेश्वर घाट पर पूर्ण विधि-विधान से किया गया।परिवार और राजनीतिक परिवेश में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पूर्व जिला अध्यक्ष पूरन कठायत, प्रकाश राय, निर्मल महारा, बहादुर फर्त्याल,लोकेश पांडे , चंदन अधिकारी सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया।शोक संवेदना का दौर
नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य धरोन की प्रार्थना की। रजत वर्मा के परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। बीना वर्मा सामाजिक रूप से भी सक्रिय रही थीं, जिनकी कमी लंबे समय महसूस होगी।
पूर्व एनएसयूआई प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत वर्मा की माता का निधन

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम