रेडक्रॉस की सराहनीय पहल: दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत मंदों को बांटे कंबल-तिरपाल
चंपावत।
जिलाधिकारी मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के दिशा-निर्देश पर रेडक्रॉस सोसायटी ने आज दूरस्थ व दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में मानवीय सेवा के तहत कंबल व तिरपाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
ठंडी के कहर और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए यह सहायता जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गई।कार्यक्रम में सल्ली, सत्कुला, कुकड़ोनी, मझेड़ा, वास्तियागूँठ, धौंन-मौराडी, जैगाँव-जैतौली, पल्सों सहित अन्य गांवों के दिव्यांगजन, विधवाएं, बाल विधवाएं, परित्यक्ता महिलाएं व बेसहारा बुजुर्गों को कंबल व तिरपाल वितरित किए गए।
रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, कार्यकारिणी सदस्य जनार्दन चिलकोटी व राजस्व विभाग के प्रकाश सिंह कुंवर ने लाभार्थियों को स्वयं सामग्री प्रदान कर सेवा भावना को मजबूत किया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने रेडक्रॉस सोसायटी व जिला प्रशासन के इस नेक प्रयास पर आभार जताया।
रेडक्रॉस की सराहनीय पहल: दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत मंदों को बांटे कंबल-तिरपाल

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार