April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

‘आज शिकायत, कल एक्शन’ — नरसिंह डांडा रात्रि चौपाल में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

‘आज शिकायत, कल एक्शन’ — नरसिंह डांडा रात्रि चौपाल में डीएम ने दिए सख्त निर्देश
चंपावत।
ग्रामीणों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान, सीएम निर्देशों के अनुपालन में डीएम ने सुनी फरियाद
जनपद के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जनता की परेशानियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में विकासखंड चम्पावत के ग्राम नरसिंह डांडा में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार रात रात्रि चौपाल लगाई।
इस दौरान ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं, सुझावों व मांगों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पेयजल संकट, इंटर कॉलेज व पंचायत भवन की मरम्मत, अम्बेडकर भवन, बारात घर, दो ज्ञान सेतु, तारबाड़ी व ओपन जिम-खेल मैदान जैसी मांगें रखीं।
डीएम ने उपजिलाधिकारी को सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। ओपन जिम व खेल मैदान के लिए खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर स्थल निरीक्षण के आदेश दिए, वहीं लाइब्रेरी निर्माण की मांग पर रविवार से ही प्रक्रिया शुरू करने को कहा।
आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत के आदेश
आपदा से प्रभावित विनोद कुमार, ललित कुमार आदि को नुकसान का आंकलन कर सहायता देने के निर्देश दिए।
नवीन कुमार की पत्नी के घर को भू-कटाव से नुकसान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी को बुधवार तक रिपोर्ट तैयार कर परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने या घर की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
पुष्पा देवी को प्राथमिकता से गौशाला उपलब्ध कराने व 63 वर्षीय लक्ष्मी दत्त की वृद्धावस्था पेंशन बहाली हेतु समाज कल्याण अधिकारी को औपचारिकताएं पूरी कर सूचित करने के आदेश दिए। दिव्यांग शिविर व कंबल वितरण
दिव्यांग प्रमाण पत्र में हो रही देरी पर डीएम ने गांव में शिविर लगाने या वाहन व्यवस्था कर जिला मुख्यालय ले जाने के निर्देश दिए। मौके पर जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंचला देवी, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

शेयर करे