पाटी में ‘जन जन की सरकार’ शिविर, 623 लोगों ने उठाई आवाज, 154 शिकायतें मौके पर निपटीं
पाटी ।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ के तहत विकासखंड पाटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय थुवामौनी में बहुउद्देश्यीय शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इसका मकसद जनता की समस्याओं को उनके द्वार पर सुनना और तुरंत समाधान देना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे।शिविर में स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें जिला प्रशासन के समक्ष रखीं।
इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आई। कुल 623 लोगों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों से 161 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 154 का मौके पर ही निपटारा हो गया।
इसके अलावा 45 प्रमाणपत्रों व बजट संबंधी आवेदन मिले, जिन पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई शुरू कर दी। विभिन्न योजनाओं से 561 जरूरतमंदों को लाभ मिला।
इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व सामाजिक कल्याण योजनाएं प्रमुख रहीं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत