चंपावट नगर पालिका बोर्ड बैठक: गांधी चौक सौंदर्यीकरण, नई प्रतिमा व पार्किंग शौचालय पर निर्णय
चंपावट। नगर पालिका परिषद चंपावट की बोर्ड बैठक शनिवार (17 जनवरी 2026) को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम अध्यक्षा प्रेमा पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य बाजार से लेकर विकास योजनाओं तक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने संचालन किया।मुख्य बाजार के गांधी चौक सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई।
राष्ट्रपिता की पुरानी प्रतिमा हटाकर नई लगाने व क्षेत्र को सुंदर बनाने का निर्णय लिया। ललुआपानी तिराहे (रोडवेज स्टेशन के निकट) के खाली स्थान पर पर्वतीय संस्कृति के अनुरूप सौंदर्यीकरण होगा। ललुआपानी मार्ग के पुराने शौचालय की मरम्मत कर पुन: उपयोग में लाया जाएगा।
पोस्ट ऑफिस के पास सतह पार्किंग में नया शौचालय बनेगा।पालिका के दिसंबर 2025 आय-व्यय पर चर्चा हुई। कुल प्राप्ति 6.05 लाख, व्यय (वेतन-पेंशन सहित) 183.06 लाख। कर्मचारियों के भुगतान को प्राथमिकता देकर विकास योजनाओं पर फोकस करने का फैसला।
पालिका क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षालय, बस शेल्टर व साइनेज लगाने पर सहमति। तिरंगा लाइटें लगाने का निर्णय।बैठक में सभासद प्रेमा चिलकोटी, मनी प्रभा तिवारी, पूजा वर्मा, बबीता प्रहरी, नंदन सिंह तड़ागी, रोहित बिष्ट, गौरव कोलोनी सहित जगदीश लाल शाह (सहायक लेखाकार), ममता जोशी (कर निरीक्षक), आशीष धीमान (अवर अभियंता), महेश सिंह चौहान (सिटी मिशन मैनेजर), सचिन कुँवर, प्रदीप भट्ट, पवन पाण्डेय उपस्थित रहे।
चंपावट नगर पालिका बोर्ड बैठक: गांधी चौक के सौंदर्यीकरण, नई प्रतिमा व पार्किंग शौचालय का निर्माण होगा

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार