बाराकोट झिरकुनी में चोरों ने मंदिरों व घरों को खंगाला, घंटियां व सामान ले उड़े
संवाददाता… नवीन जोशी
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के झिरकुनी ग्राम पंचायत कबड़कोट तोक में चोरों ने मंदिरों व घरों के ताले तोड़कर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।
ग्राम प्रधान नवीन जोशी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम को ग्रामीण पशुओं को चारा चुगाने गए थे। लौटने पर गंगनाथ बाबा मंदिर व मां भगवती मंदिर में घंटियां आदि गायब पाईं।
पास के तीन घरों के ताले भी टूटे हुए थे, जिनमें से सामान चोरी हो गया।ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रभावित तीनों घर खटीमा के परिवारों के हैं।
भवन स्वामियों व पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया।ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी झिरकुनी के मुख्य भगवती मंदिर में चोरी हुई थी, जिसका खुलासा नहीं हो सका। चोरों ने शराब की खाली बोतलें भी छोड़ दीं। लोगों ने पुलिस से शीघ्र घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत