April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

एनकॉर्ड बैठक: नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण पर जोर

एनकॉर्ड बैठक: नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण अभियान2025 में 17.70 करोड़ की नशीले पदार्थ बरामद, जनजागरूकता पर जोर
चम्पावत,
15 जनवरी ।
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में नशा समन्वय समिति (एनकॉर्ड) बैठक हुई। नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा कर मेडिकल स्टोर निरीक्षण तेज करने के निर्देश दिए गए। बनबसा, देवीधुरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नशीली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने पर बल दिया गया।
बैठक में बताया गया कि 2025 में एनडीपीएस एक्ट के 90 अभियोग दर्ज हुए। 144 अभियुक्तों से 17 करोड़ 70 लाख कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। इनमें 2.263 किग्रा स्मैक, 26.682 किग्रा चरस, 986 ग्राम अफीम व 5.789 ग्राम ब्राउन शुगर शामिल हैं।
1211 नाली अवैध भांग नष्ट की गई।
जनजागरूकता व स्कूलों में एंटी ड्रग कमेटियाँ सशक्त करें जिलाधिकारी ने कहा कि नशा विरोधी जंग समाज व प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में एंटी ड्रग कमेटियाँ सक्रिय करने को कहा। शिक्षा, स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभागों को पोस्टर, नुक्कड़ नाटक व रैलियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने भांग उन्मूलन में पुलिस-कृषि समन्वय व सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी पर जोर दिया। नशा पीड़ितों के पुनर्वास हेतु चिकित्सा व परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी नीतू डागर, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे