September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एनएचएम कर्मियों ने सीएम से लगाई गुहार आउटसोर्सिंग खत्म कर DHS में समायोजित करें, रुका वेतन दिलाएँ

Dukan Ad
Dukan Ad

एनएचएम कर्मियों ने सीएम से लगाई गुहार आउटसोर्सिंग खत्म कर DHS में समायोजित करें, रुका वेतन दिलाएँ
चम्पावत, 15 जनवरी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) में समायोजन व HR पॉलिसी लागू करने की मांग की है।
संगठन अध्यक्ष चंद्र मोहन लडवाल व महासचिव दिनेश थ्वाल ने तथ्यों के साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा की अपील की।
पत्र में बताया गया कि चम्पावत के 44 आउटसोर्स कर्मियों का तीन माह से वेतन व एक वर्ष से ईपीएफ रुका हुआ है। नई आउटसोर्सिंग निविदा से असमंजस की स्थिति है। संगठन ने सुझाव दिया कि DHS के माध्यम से सीधे संचालन से 18% जीएसटी व 4-7% सर्विस चार्ज बचेगा, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं में लगाया जा सके।
2017 मॉडल को दोहराने की अपील
संगठन ने 2017 के आशा कार्यक्रम मॉडल का हवाला देते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग से हटाकर DHS में समायोजन सफल रहा। रुका पैसा पुरानी एजेंसियों से दिलाने व कर्मियों को DHS अनुबंध पर लेने की मांग की।

शेयर करे