लधिया घाटी: बकरी चराते पहाड़ी से गिरा पत्थर, साल गांव के दिवान सिंह की मौत परिवार में कोहराम
चम्पावत, 15 जनवरी ।
लधिया घाटी के साल गांव में बकरी चराने गए युवक पर पहाड़ी से लुढ़का पत्थर गिरने से मौके पर मौत हो गई। 35 वर्षीय दिवान सिंह बोहरा की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया कि दिवान सिंह मंगलवार को जंगल में बकरियाँ चरा रहे थे।
तभी पहाड़ी से भारी पत्थर की चपेट में आ गए। पास खेत में काम कर रही महिलाओं की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक उनकी साँसें थम चुकी थीं।
पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, अंतिम संस्कार स्थानीय घाट पर परिवार की माली हालत कमजोर होने के कारण पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा व पूर्व सदस्य भोला सिंह बोहरा ने जिला प्रशासन से मृतक आश्रितों को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बकरी चराते पहाड़ी से गिरा पत्थर, साल गांव के व्यक्ति की मौत परिवार में कोहराम

More Stories
चम्पावत में लगेगी आधुनिक मौसम निगरानी प्रणाली, किसानों को मिलेगा ग्राम स्तर पर सटीक मौसम पूर्वानुमान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन