नीड़ रात्रि चौपाल में भावुक क्षण- डीएम बोले, “परेशान मत हो अम्मा, हम लोग हैं ना”दिव्यांग वृद्ध को व्हीलचेयर-श्रवण यंत्र वितरित
चम्पावत, 15 जनवरी ।
ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विकासखंड चम्पावत के दूरस्थ ग्राम नीड़ में रात्रि चौपाल लगाया। ग्रामीणों के साथ बैठकर उन्होंने उनकी परेशानियाँ सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने लाइब्रेरी में हीटर, तारबाड़, पेयजल, ओपन जिम व सोलर लाइट की मांग रखी। जिलाधिकारी ने सभी मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दिव्यांग परू देवी को डीएम ने हाथों से पहनाया श्रवण यंत्ररात्रि चौपाल में ही जिलाधिकारी ने दिव्यांग वृद्ध श्रीमती परू देवी को व्हीलचेयर व कंबल भेंट किया।
स्वयं उनके कान में श्रवण यंत्र लगाते हुए स्नेह से कहा, “परेशान मत हो अम्मा, हम लोग हैं ना।” भावुक परू देवी रो पड़ीं।
इसी क्रम में दो ग्रामीणों को श्रवण यंत्र, दो को व्हीलचेयर व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।बेटियों की पढ़ाई पर विशेष जोर,
ग्रामीणों संग भोजन
जिलाधिकारी ने राशन कार्ड केएवाईसी, आधार संशोधन व योजनाओं की जानकारी दी। बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए बेटियों की पढ़ाई न रोकने की अपील की। ग्रामीणों संग भोजन कर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम