June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट: लौह शिल्प व हिमालयन हनी को बढ़ावा दें

वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट: लौह शिल्प व हिमालयन हनी को बढ़ावा देंसिडकुल परियोजना तेज करें, वे-साइड एमेनिटीज विकसित करें
चम्पावत, 16 जनवरी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला उद्योग मित्र बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट योजना के तहत लौह शिल्प व हिमालयन हनी के उत्पादन को जनपद व्यापी बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
इन्हें इंटीग्रेटेड मॉडल के रूप में विकसित कर प्रशिक्षण व तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने को कहा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को ग्राम गुदमी बनबसा में सिडकुल के लिए वन भूमि हस्तांतरण व मास्टर प्लान अपडेट तेज करने के आदेश दिए।
काश्तकारों को अन्य जिलों में लौह शिल्प प्रशिक्षण दिलाने व मॉडल क्लस्टर बनाने पर जोर दिया।च्यूरा उत्पादों को ब्रांडिंग, निवेशकों की समस्याएँ प्राथमिकता से हल करेंराष्ट्रीय राजमार्गों पर स्वयं सहायता समूहों से वे-साइड एमेनिटीज व च्यूरा आधारित उत्पादों को ब्रांडिंग देकर राष्ट्रीय बाजार तक ले जाने के निर्देश दिए।
निवेशकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कर निवेश आकर्षित करने पर बल दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि चम्पावत के प्राकृतिक संसाधनों से रोजगार व आय के अपार अवसर हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, महाप्रबंधक पंकज तिवारी सहित अधिकारी व उद्योगपति मौजूद रहे।

शेयर करे