जिला पत्रकार संगठन ने सीएम धामी को दिया शपथ ग्रहण का निमंत्रण
चम्पावत।
नवनिर्वाचित जिला पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण सौंपा। रणकोची धाम में संगठन के महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट व वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्र देवा सहित पत्रकारों ने पत्र भेंट किया तथा मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया।
17 नवंबर को जिला सूचना कार्यालय में त्रैमासिक अधिवेशन व चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई थी। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, लेकिन विभिन्न कारणों से शपथ ग्रहण में देरी हुई। जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली के निर्देश पर अब संगठन ने शीघ्र समारोह आयोजित करने की तैयारी कर ली है। निर्विरोध चुनाव के बाद शपथ ग्रहण को लेकर मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया। इस दौरान सचिव शुभम गौड़, वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, दीपक धामी, नवीन भट्ट,विनोद जोशी,सूरी पंत, राजीव गुप्ता सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
जिला पत्रकार संगठन ने सीएम धामी को दिया शपथ ग्रहण का निमंत्रण

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम