पूर्णागिरि मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा श्रद्धालुओं की सुविधा चिकित्सा सुविधा को लेकर सख्त निर्देश
चम्पावत, 14 जनवरी ।
उत्तर भारत के विश्वप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएँ, आपदा प्रबंधन व अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने साफ लहजे में कहा कि मेले में आने वाले लाखों भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि है, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।बिजली, स्वच्छता व स्वास्थ्य पर विशेष जोरविद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति व बैकअप व्यवस्था के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत व नगर पालिका को स्वच्छता अभियान तेज करने व कचरा प्रबंधन की ठोस योजना बनाने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कैंप, दवाएँ व एम्बुलेंस सेवाएँ सुदृढ़ रखने के आदेश हैं।
आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ व अन्य एजेंसियों को अलर्ट रहने व पूर्व तैयारियों के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्णागिरि मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। सभी विभाग समन्वय से समयबद्ध कार्य पूरा करें, ताकि मेला सुगम व व्यवस्थित हो।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि आकाश जोशी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, जल संस्थान, जल निगम, शारदा कॉरिडोर सहित अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्णागिरि मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजाश्रद्धालुओं की सुविधा, चिकित्सा सुविधा पर सख्त निर्देश

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार