April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

देवरथ यात्रा के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय उत्तरायणी मेला दियूरी से बेलखेत तक निकली भव्य डोला यात्रा, कैलाशपाल देवता का आशीर्वाद

देवरथ यात्रा के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय उत्तरायणी मेलादियूरी से बेलखेत तक निकली भव्य डोला यात्रा, कैलाशपाल देवता का आशीर्वाद
चम्पावत, 13 जनवरी।
चम्पावत से 35 किमी दूर दियूरी ग्राम पंचायत के बेलखेत में चंद राजाओं के काल से चली आ रही परंपरा के अनुरूप दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का शुभारंभ देवरथ यात्रा के साथ हो गया।
दियूरी से बेलखेत तक सड़क मार्ग से निकाली गई डोला यात्रा में देवडांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।मेला कमेटी संरक्षक सुंदर सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य हिमानी बोहरा, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी व कमेटी अध्यक्ष दशरथ सिंह बोहरा ने पहले दिन डोला यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा दियूरी, बगेला, नायल, धौन, स्वांला, अमोड़ी होते हुए बेलखेत के कैलाशपाल मंदिर पहुँची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।सांस्कृतिक संध्या व भंडारे के साथ मेला समापनपहले दिन देर शाम सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मेला कमेटी संरक्षक सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि यह परंपरा चंद राजाओं के समय से निभाई जा रही है। कल 14 जनवरी को भंडारे के साथ मेला संपन्न होगा।कैलाशपाल देवता से संतान प्राप्ति की मान्यताकैलाशपाल देवता को निःसंतान महिलाओं को वरदान देने वाला माना जाता है।
मान्यता है कि रात्रि जागरण कर मंदिर परिसर में देवता का ध्यान करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। आज भी निःसंतान महिलाएँ इस परंपरा का पालन करती हैं। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान बालम सिंह, केशव जोशी, अमर सिंह, महेंद्र नेगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करे