रात्रि चौपाल से ग्रामीण समस्याओं का त्वरित समाधानहेलागोठ में डीएम मनीष कुमार ने सुनीं जन-समस्याएँ, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
चम्पावत, 13 जनवरी ।
जनपद के समग्र विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्राम पंचायत चंदनी के राजस्व ग्राम हेलागोठ में रात्रि चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी परेशानियाँ सुनीं तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने गौशाला, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी चम्पावत को पात्र ग्रामीणों के लिए प्राथमिकता पर शौचालय, गौशाला आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बिजली, भू-कटाव व अन्य समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के आदेश
ग्रामीणों ने विशेष रूप से बताया कि गांव में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से रात्रि में आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।इसी तरह हुड्डी नदी से हो रहे भू-कटाव की समस्या पर सिंचाई विभाग को वायर क्रेटिंग से रोकथाम के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने गांव में सोलर लाइट लगाने, ओपन जिम स्थापित करने तथा अन्य मूलभूत सुविधाएँ विकसित करने के आदेश दिए, ताकि बच्चों, युवाओं व ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएँ मिलें और गांव का चहुँमुखी विकास हो।
यशोदा देवी के स्थायी निवास निर्माण हेतु आवेदन पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने को कहा, जिससे पात्र लाभार्थी शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें।अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी योजनाओं की लाभ, कोई लापरवाही नहीं बरतेंगे
ग्रामीणों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। ग्रामीण समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा तथा विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, ग्राम प्रधान प्रमिला ज्याल, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, ईई लोनिवि एम.सी. पलड़िया, वन विभाग सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रात्रि चौपाल से ग्रामीण समस्याओं का त्वरित समाधान हेलागोठ में डीएम मनीष कुमार ने सुनीं जन-समस्याएँ, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार