टनकपुर के नायकगोठ में हाथी का कहर: फसलें रौंदीं, दुकान का शटर तोड़ा चम्पावत/टनकपुर,
चम्पावत/टनकपुर, 12 जनवरी 2026: पूर्णागिरि मार्ग के नयागोठ गांव में हाथी ने रात भर उत्पात मचाया। दुकान का शटर तोड़ा, पांच ग्रामीणों की गेहूं की फसल बर्बाद। ग्राम प्रधान ने मुआवजा व सोलर फेंसिंग ठीक करने की मांग।
11-12 जनवरी की रात जंगल से निकला हाथी पंडित भीम दत्त पांडेय की दुकान पर टूट पड़ा। शटर क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर मोहन भंडारी, विनीत सिंह, सतीश पंत, जगदीश पंत व रमेश सिंह के खेतों में घुसकर गेहूं रौंद डाला। हुंकार से जगे ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को भगाया। ग्राम प्रधान कंचन देवी ने वन विभाग से नुकसान का मुआवजा व क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग दुरुस्त करने की मांग की। जंगल से सटे गांवों में हाथियों का आतंक बढ़ गया है।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत