भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड को माफिया राज बना दिया: कुकरेती
चंपावत।
12 जनवरी 2026: यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट सोमवार को चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचे। फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। टीआरसी में आयोजित प्रेस वार्ता में कुकरेती ने भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा, ये वही दल हैं जिन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण का विरोध किया। यूकेडी व जनता के आंदोलन से राज्य बना, लेकिन सपनों का उत्तराखंड कहीं नजर नहीं आ रहा। दोनों पार्टियों ने बारी-बारी राज्य को माफियाओं का अड्डा बना दिया। जल-जंगल-जमीन गायब, युवा बेरोजगार भटक रहे ।
कुकरेती बोले, जल-जंगल-जमीन की बात थी, जो गायब हो गई। बाहरी लोग सरकार के साथ मिलकर कब्जा कर चुके। बेरोजगार युवा दूसरे राज्यों में भटक रहे। गांव वीरान, पलायन बढ़ा, लेकिन कोई नीति नहीं।महिलाओं पर अत्याचार चरम पर। अंकित भंडारी हत्याकांड ने प्रदेश झकझोर दिया, फिर भी भाजपा नेता बचा रही। यूकेडी न्याय के लिए लड़ रही। सीएम का सीबीआई जांच का वादा झुनझुना है।
कहा, जनता भाजपा-कांग्रेस से त्रस्त। हर जगह यूकेडी को प्यार मिल रहा, लोग जुड़ रहे। पार्टी की गलतियां सुधार लीं हैं हम 2027 चुनाव के लिए तैयार हैं।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत