रिपोर्टर… नवीन जोशी
बाराकोट के लड़ीधुरा जंगल में भयंकर आग, वनसंपदा नष्ट
चम्पावत/बाराकोट
12 जनवरी 2026: बाराकोट के निकट लड़ीधुरा मंदिर गेट के पास चीड़ के जंगल में भीषण आग लग गई। अपार वन संपदा व जीव-जंतुओं को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, शरारती लोगों ने आग लगाई, जो तेजी से फैल गई। लंबे समय से बारिश न होने से घास सूखी है। चीड़ की पत्तियों में छोटी चिंगारी भी भयावह रूप ले रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से फायर लाइन बनाने व आग बुझाने की मांग की। साथ ही शरारतियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत