July 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जनता मिलन में 140 शिकायतें, 92 वर्षीय बुजुर्ग को मिली कान की मशीन

जनता मिलन में 140 शिकायतें, 92 वर्षीय बुजुर्ग को कान की मशीन देकर DM ने दिलाई राहत
चम्पावत, 12 जनवरी 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार की जनता मिलन में 140 शिकायतें मिलीं। मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण किया। 92 वर्षीय हयात सिंह को कान की मशीन उपलब्ध कराई। राशन वितरण में सख्ती के निर्देश। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक सहायता, आवास, पेयजल, सड़क, पेंशन, रोजगार व अन्य मुद्दों पर फरियादियों ने बात की।

प्रमुख शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई
92 वर्षीय हयात सिंह (कानीकोट): सुनने की समस्या पर समाज कल्याण विभाग से कान की मशीन दिलाई।
मंदिरों के लिए धनराशि पर पर्यटन अधिकारी को निर्देश।
राशन कार्ड विवाद (मनदीप भट्ट): केवल पात्रों को राशन देने के सख्त आदेश।
रेवती देवी (मौराड़ी): विधवा पेंशन, वात्सल्य योजना व मुख्यमंत्री कोष से सहायता के निर्देश।दिव्यांग किशन सिंह (बिरगुल): मकान सुरक्षा के लिए लोनिवि को एक माह का अल्टीमेटम।
दुर्गा देवी (मौराड़ी): विकलांग पेंशन पर तत्काल जांच व दिव्यांग शिविर लगाने के आदेश।
अन्य शिकायतें बकरी पालन, शस्त्र क्रय, छात्रवृत्ति, पीएम आवास, एनआरएलएम, तारबाड़ी, मंदिर सुरक्षा, पशुपालन व पेयजल से जुड़ी रहीं।
DM का सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। जनता मिलन का मकसद स्थायी समाधान है।इस दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान सहित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे