September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

थाना बनबसा पुलिस ने दो फरार वारंटी अभियुक्तों को दबोचा

Dukan Ad
Dukan Ad

थाना बनबसा पुलिस ने दो फरार वारंटी अभियुक्तों को दबोचा
चम्पावत। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) का शत-प्रतिशत निस्तारण अभियान के तहत थाना बनबसा पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
अभियान जारी है।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर थानों को एनबीडब्ल्यू का 100 प्रतिशत निष्पादन करने के आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में थाना बनबसा की टीम ने कुशल सुरागरसी से दो अभियुक्तों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं- अब्दुल हस्मथ पुत्र अब्दुल हसन निवासी वार्ड नंबर-3 वर्मा लाइन टनकपुर व इंद्र सिंह पुजारा पुत्र मोहन सिंह निवासी गांगी दयूरी खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
उ.नि. निर्मल सिंह लटवालअ.उ.नि. लक्ष्मण चंद्रका.नि. उमेश प्रसादका.नि. विक्रम सिंह

शेयर करे