June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट पुलिस ने शराबी ड्राइवर को दबोचा, कार सीज

लोहाघाट पुलिस ने शराबी ड्राइवर को दबोचा, कार सीज
चम्पावत। एसपी के निर्देश पर थाना लोहाघाट पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव करते युवक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चेकिंग में पकड़े गए चालक का ऑल्टो कार सीज कर दी गई। मामला दर्ज।पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए हैं।
इसी क्रम में 12 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर मरोड़ाखान के पास चेकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाते शिरोमणि जोशी पुत्र स्व. टीका राम जोशी (उम्र 29 वर्ष) निवासी बडोली थाना चम्पावत को पकड़ा गया। वाहन नंबर यूके-03-टीए-1635 (ऑल्टो) सीज।
चेतावनी: शराबी ड्राइविंग जानलेवा
शराब पीकर वाहन चलाना अपराध के साथ जान का खतरा भी है।
पुलिस टीम में:उ.नि. हेमंत कठैत (थाना प्रभारी लोहाघाट)अपर उ.नि. त्रिभुवन जोशीहे.का. प्रदीप बोरा,का. चंदन सिंह शामिल रहे।

शेयर करे