टनकपुर की पलक बनीं जूनियर मिस इंडिया स्माइल 2026
टनकपुर। जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में टनकपुर की 15 वर्षीय पलक जोशी ने स्माइल प्राइज जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
नायकगोठ निवासी गोविंद बल्लभ जोशी व निर्मला जोशी की पुत्री पलक ने ‘खूबसूरत मुस्कान 2026’ श्रेणी में देशभर की प्रतिभागियों को पछाड़ा।
आत्मविश्वास व सादगी भरी मुस्कान से निर्णायकों का दिल जीत लिया। पिता मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी हैं।वर्तमान में बरेली में पढ़ाई कर रही पलक को फैशन व मंच कला में गहरी रुचि है।
परिजनों के सहयोग से कड़ी मेहनत रंग लाई। क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।उनकी सफलता छोटे शहरों के सपनों को साकार करने का जीता-जागता उदाहरण है। उत्तराखंड की बेटियां हर मंच पर छाई हैं।
फोटो
परिचय: जूनियर मिस इंडिया स्माइल प्राइज जीतकर टनकपुर की पलक जोशी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार