भाजपा ने कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए कराया भजन-कीर्तन
लोहाघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों में सदबुद्धि आने की कामना को लेकर रविवार को राम मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया।
इस दौरान विपक्ष पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया गया।नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष भाजपा की लोकप्रियता से घबरा गया है।
कुंवर ने बताया, “अंकिता हत्याकांड के आरोपी जेल में हैं और सीएम धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है। इसके बावजूद विपक्ष उल-जुलूल बयानबाजी से अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है।”उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से भाजपा प्रदेश के हर मंदिर में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की सदबुद्धि के लिए पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन करा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, भास्कर गड़कोटी, पंकज ढेक, सूरज कुमार, शेखर जोशी, दीपक जोशी, विनोद बगौली, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो-
परिचय: लोहाघाट के राम मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भजन-कीर्तन किया।

More Stories
नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फंसे तीन ग्रामीण, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान