September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रणकोची मंदिर पुनर्निर्माण के लिए सीएम धामी ने दी 4.57 करोड़ की सौगात

Dukan Ad
Dukan Ad

रणकोची मंदिर पुनर्निर्माण को सीएम धामी ने की 4.57 करोड़ की सौगात
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक रणकोची मंदिर के पुनर्निर्माण व पर्यटन विकास के लिए 4.57 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। चालू वित्तीय वर्ष में पहली किश्त के रूप में 1.82 करोड़ जारी करने का भी ऐलान किया गया।
उत्तराखंड परियोजना विकास निगम को कार्य सौंपा गया है। परियोजना में मंदिर का संरचनात्मक पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण, पथ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय, पेयजल व स्वच्छता सुविधाएं शामिल हैं। इससे श्रद्धालुओं को आधुनिक व सुरक्षित दर्शन व्यवस्था मिलेगी।मंदिर परिसर को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। चंपावत को धार्मिक-पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

शेयर करे