कैंटर पाले में फिसला, कार से टकराया; महिला घायल
लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-बंतोली के बीच पाले में रपटे कैंटर ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार पिथौरागढ़ की महिला घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रहा कैंटर आज दोपहर पाले में फिसल गया। विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत होने से नैनीसैनी निवासी भावना ऐरी जख्मी हो गई। 108 एंबुलेंस से लोहाघाट उपजिला अस्पताल पहुंचाए गए महिला का डॉ. कुलदीप जोशी ने प्राथमिक इलाज किया।सिर में चोट लगने के कारण भावना को जिला अस्पताल चंपावत रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजमार्ग पर पाले के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पूर्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पलक ग्रस्त सड़कों में चूना छिड़काव करने के निर्देश दिए थे लेकिन विभाग इसमें अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं।
फोटो: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत