September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मनरेगा का नाम ‘वीबी जी रामजी’ करने के विरोध में चंपावत में कांग्रेस का उपवास प्रदर्शन

Dukan Ad
Dukan Ad

मनरेगा का नाम ‘वीबी जी रामजी’
करने के विरोध में चंपावत में कांग्रेस का उपवास प्रदर्शन
चंपावत। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘वीबी जी रामजी’ (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) करने के फैसले के खिलाफ चंपावत जिला कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में गांधी चौराहा पर उपवास धरना आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण रोजगार योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया गया ।
प्रदर्शन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर, दिग्विजय कार्की, विमल पांडे, उमेश शर्मा, संजय कुमार, विपिन जोशी, अनिल कुमार, नीरज पांडे, मनोज पांडे, भुवन पांडे, हेम तिवारी, दीपक रैंशवाल, प्रमोद बड़ेला, नीरज वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि यह बदलाव महात्मा गांधी की विरासत मिटाने और गरीबों के अधिकार छीनने की साजिश है, तथा फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की ।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस ने राज्य स्तर पर ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान तेज करने का ऐलान किया है ।
फोटो : गांधी चौराहा पर उपवास धरने में चिराग फर्त्याल व अन्य नेता।

शेयर करे