मनरेगा का नाम ‘वीवी राम जी’ करने पर कांग्रेस का तीखा विरोध, गांधीजी का अपमान बताया
चंपावत। 10 जनवरी 2026: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘वीवी राम जी’ करने के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी नेताओं ने इसे महात्मा गांधी का अपमान करार देते हुए बीजेपी पर कांग्रेसी विरासत मिटाने का आरोप लगाया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता की। आरोप लगाया कि मोदी सरकार मनरेगा को ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी वीबी जी राम जी बिल के नाम से पुनर्गठित कर रही है।
यह योजना यूपीए सरकार की देन है, जिसका नाम बदलना गांधीजी का अपमान है। कांग्रेस 11 जनवरी को विरोध मार्च की घोषणा की। कल कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उपवास का कार्यक्रम किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि यह साजिश ग्रामीण रोजगार कमजोर करने की है। वहीं बीजेपी कार्यकर्ता गांवों में नए कानून के फायदे गिनाने हेतु चौपालें लगा रही हैं। राजनीतिक घमासान के बीच ग्रामीण प्रभावित होंगे योजना का भविष्य अधर में लटका है।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल