चौकी चल्थी में 52 पाउच मसालेदार शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
चम्पावत ।
10 जनवरी 2026: पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सतत अभियान जारी है। चौकी चलथी पुलिस ने चलथी पुल के पास चेकिंग के दौरान 52 पाउच देशी मसालेदार शराब माल्टा के साथ एक अभियुक्त को दबोच लिया।
चेकिंग में पकड़ा शराब तस्कर
क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली चम्पावत के नेतृत्व वाली चौकी चलथी पुलिस टीम ने शनिवार को चलथी पुल के पास वाहन चेकिंग की। इस दौरान केदार सिंह पुत्र स्वर्गीय देव सिंह निवासी डोलाकंडा चौकी चलथी (उम्र 55 वर्ष) को 52 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से बरामद शराब की कीमत हजारों में बताई जा रही है।
कोतवाली में मुकदमा दर्ज
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त से अन्य तस्करी के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि शराब माफिया किसी सूरत बख्शे नहीं जाएंगे।
सक्रिय रही चौकी चल्थी पुलिस
टीम कार्रवाई में चौकी प्रभारी एसआई राकेश कठायत, कांस्टेबल कमल नाथ (25 सीपी), कुलदीप (152 सीपी) व चालक कांस्टेबल इशरारा हुसैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
52 पाउच मसालेदार शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार