चम्पावत प्रशासन की सराहना, सीएम धामी बोले- सबसे पहले रिपोर्ट तैयार कर योजनाएँ लागू”
…जन-जन की सरकार” कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार का नेतृत्व सराहनीय
चम्पावत, 14 जनवरी ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित माता रणकोची मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद के दौरान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत चम्पावत जनपद के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में हो रहे प्रयासों पर विशेष रूप से संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत में सबसे पहले विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
सभी अधिकारियों के समर्पण से जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
17 दिसंबर से 30 जनवरी तक बहुउद्देशीय शिविर जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में 17 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक जनपद की सभी न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हो रहे हैं।
इन शिविरों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिल रहा है। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ दें तथा शिकायतों का त्वरित निपटारा करें।
मुख्यमंत्री धामी ने जोर देकर कहा कि समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों की जरूरतों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

More Stories
नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फंसे तीन ग्रामीण, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान