लोहाघाट के हर्षित फर्त्याल ने फुटबॉल में किया जिले का नाम रोशन
लोहाघाट। लोहाघाट भाजपा से पूर्व विधायक पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल के पुत्र हर्षित फर्त्याल उत्तरांचल विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।
बिसंग क्षेत्र के युवा फुटबॉलर हर्षित फर्त्याल का चयन नॉर्थ जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तरांचल विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है।
उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जालंधर में संत बाबा बाग यूनिवर्सिटी इस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ सोमवार को होगा। हर्षित ने विश्वास जताया है कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।
हर्षित के चयन पर क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि लोहाघाट क्षेत्र के युवक द्वारा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का नेतृत्व किया जाना गर्व की बात है और यह क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खेल और नशामुक्ति के दूर हर्षित फर्त्याल फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मिनी ओलंपिक के तहत कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने व नशे से दूर रखने का काम करते रहे हैं।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार