उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में गरमाई राजनीति,कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला
चंपावत। अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की सियासत लगातार गरमाती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला अध्यक्ष ललित भट्ट ने भी कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन दिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना हर उत्तराखंडी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा तो देती है, लेकिन अपनी ही राज्य की बेटी को न्याय दिलाने में नाकाम रही है।
फर्त्याल ने कहा कि वे उन भाजपा नेताओं की भी सराहना करते हैं जो इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन किए जाने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की वापसी तय है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकित भंडारी मामले की सीबीआई जांच जल्द कराने की मांग दोहराई। पुतला दहन कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष ललित भट्ट के अलावा कांग्रेस से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नानू बोहरा,विपिन जोशी,नीरज वर्मा, दिग्विजय कार्की, जीवन बिष्ट, सोनू फर्त्याल, दीपक रैंसवाल और राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में गरमाई राजनीति,कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार