चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड’ अभियान को मिली मजबूती
चम्पावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प को साकार करने की दिशा में चम्पावत पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है।
इसी क्रम में बुधवार को चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी एवं थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने धनुष पुल से चांदनी-दोधारा (नेपाल) जाने वाले जंगल मार्ग पर चेकिंग के दौरान 2.046 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसओजी और बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
दिनांक 4 जनवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देशन में एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश भट्ट एवं थाना बनबसा के उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना संकलन कर संदिग्धों पर निगरानी रखी। चेकिंग के दौरान अभियुक्त हसमत अली उर्फ मझले पुत्र स्व. बाबू, निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर-03, थाना खटीमा, जिला ऊधमसिंहनगर (उम्र 47 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह चरस राजेन्द्र नामक व्यक्ति से महेन्द्रनगर, नेपाल से लेकर आया था, जिसे खटीमा निवासी अपने पार्टनर को देने जा रहा था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर छोटी-छोटी मात्रा में चरस बेचने का काम करता है।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश पर बरामदगी के मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश के लिए आवश्यक साक्ष्य संकलन कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बरामद सामग्री
2.046 किलोग्राम अवैध चरस
₹300 नकद
ओप्पो मोबाइल फोन
एक ड्राइविंग लाइसेंस
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर में पूर्व से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। अन्य जनपदों से भी आपराधिक इतिहास की पुष्टि की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
एसओजी व थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम में उप निरीक्षक कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक निर्मल लटवाल, अपर उप निरीक्षक गणेश बिष्ट सहित एसओजी व पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार